12th Result 2024 RBSE Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा आज दोपहर 12:15 बजे शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम घोषित करेगा

संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा ने रिजल्ट जारी किया। चुनाव आचार संहिता लगे होने के कारण शिक्षा मंत्री मदन दिलावर राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी नहीं कर सके। आरबीएसई 12वीं रिजल्ट के साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी किया गया। इसमें कुल 3671 विद्यार्थी पंजीकृत थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट भी कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीनों संकाय और 10वीं बोर्ड को मिलाकर करीब 19 लाख स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 के बीच हुई थी। इस बार राजस्थान बोर्ड ने पहली बार 33 की जगह 50 जिलों के अनुसार परिणाम तैयार किया है। पिछले साल यानी 2023 में पहला आरबीएसई रिजल्ट 12वीं साइंस और कॉमर्स का 18 मई को रात 8 बजे घोषित किया था। कॉमर्स का रिजल्ट 96.60 फीसदी और साइंस का रिजल्ट 95.65 फीसदी रहा था। यह 2022 से करीब एक प्रतिशत कम रहा था। पिछले साल आरबीएसई 12वीं आट्‌र्स रिजल्ट 24 मई को घोषित किया गया था, जो 92.35 प्रतिशत रहा था। राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे। 

12वीं आरबीएसई परिणाम 2024 लिंक

https://www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-12th-commerce-result-2024/

https://www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-12th-science-result-2024/

https://www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-12th-arts-result-2024/

http://rajeduboard.rajasthan.gov.in

http://rajresults.nic.in

12th Result 2024 RBSE Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा आज दोपहर 12:15 बजे शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम घोषित करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The key details: India Won World cup after a long time